अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक, राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाया गया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के निधन के बाद उनके गृह राज्य टेक्सास, यूएस कैपिटॉल सहित पूरे अमेरिका में शनिवार को झंडे को आधा झुका दिया गया. देशवासी अपने पूर्व राष्ट्रपति को एक सप्ताह तक श्रद्धांजलि देने की तैयारी में हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का निधन 94 साल की उम्र में हुआ. विश्व के नेताओं ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश के निधन पर शोक जताया.

अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति बुश विदेश नीति के अच्छे जानकार थे. वर्ष 1989 में सोवियत संघ के विघटन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. इसके करीब दो वर्ष बाद उन्होंने इराक के शक्तिशाली नेता सद्दाम हुसैन के सैनिकों को कुवैत से बाहर निकालने के लिए एक अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय गठबंधन भी बनाया.

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे दिग्गज

दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के राजकीय सम्मान के साथ अगले सप्ताह होने वाले अंतिम संस्कार में कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी शामिल होंगी. हालांकि ट्रंप दिवंगत राष्ट्रपति की पत्नी बारबरा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे. इसके अलावा ट्रंप रिपब्लिकन नेता जॉन मैककेन के अंतिम संस्कार में भी नहीं गए थे.

इसलिए यहाँ बेटियों को बेच रहे हैं पिता, दर्दनाक कहानी सुनकर आंखें हो जाएंगी नम

NSE बंद रहेगा

ट्रंप ने बुश के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति ने कई पीढ़ियों को लोगों की सेवा के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रीय शोक के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की गई है. इस दिन बुश के सम्मान में संघ सरकार और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेगा.

Back to top button