अमेरिका ने दी चेतावनी यूरोप में हो सकता है आतंकी हमला

अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि यूरोप में क्रिसमस के बाजारों और अन्य मौसमी छुट्टियों के दौरान आतंकवादी हमले होने की काफी आशंका है.

अमेरिका में फिर से हो सकता है 9/11; सभी नागरिकों को किया सचेतisi

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि उसके पास विश्वसनीय जानकारी है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अलकायदा आगामी छुट्टियों के मौसम में हमले करने की योजना बना रहे हैं. अमेरिका ने अपने नागरिकों को छुट्टियों के उत्सवों, समारोहों और बाजारों में खास सतर्कता बरतने को कहा है.

आईएस के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल जॉन डोरियन ने कहा, ‘हमें नहीं लगता कि वे ऐसे संगठन हैं जो रक्का और मोसुल के छिन जाने के बाद कोई खतरा नहीं बनेंगे.’ डोरियन ने कहा, ‘वे ऐसे आतंकी संगठन बने रहेंगे, जैसा हम उनके बारे में जानते हैं और आत्मघाती हमलावरों के जरिए हमले करते रहेंगे.’

विदेश विभाग की चेतावनी 2015 में पेरिस में हुए हमलों की बरसी के एक सप्ताह बाद आई है. पेरिस हमलों में 130 लोग मारे गए थे.

Back to top button