अमेरिका के साथ चीन का बढ़ा विवाद चारों तरफ से घिरा…

साउथ चाइना सी के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच विवाद गहराता जा रहा है. चीन और अमेरिका के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. चीन चारों तरफ से घिर चुका है. चीन को घेरने की सबसे बड़ी तैयारी समंदर में की जा रही है. यही वजह है कि अब चीन भी अपनी तरफ से अमेरिका समेत ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया का सामना करने की तैयारी कर रहा है.

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा, ‘दक्षिण चीन सागर चीन का समुद्री साम्राज्य नहीं है और अब स्वतंत्र राष्ट्रों को एक साथ आना होगा.’
दरअसल, कोरोना से शुरुआत हुई चीन-अमेरिका की कोल्डवॉर अब ऐसे मोड़ पर आ चुकी है जहां दोनों देशों के बीच हालात युद्ध जैसे हो चुके हैं. अमेरिका तैयारी कर चुका है. देशों के साथ सहयोग हो या फिर युद्धपोत की तैनाती या कॉन्सुलेट बंद करने का ऐलान, चीन की घेराबंदी चारों तरफ से है. वहीं एक जगह जहां सबसे ज्यादा तनावपूर्ण हालात हैं, वो है साउथ चाइना सी.
साउथ चाइना सी में अमेरिका के युद्धपोत तैनात है. लगातार युद्धाभ्यास किए जा रहे हैं. अमेरिका के अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया भी अपनी समुद्री ताकत चीन को दिखा चुका है. और अब असर ये है कि चीन भी बड़ी तैयारी करने में जुट गया है.
खबर ये है कि चीन दो नए एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर्स बनाने में लगा है. चीन के दो नए एयरक्राफ्ट कैरियर्स अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होंगे.
बता दें कि साउथ चाइना सी में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर पहले से तैनात हैं.
चीन के 2 नए एयरक्राफ्ट कैरियर अगले साल तक तैयार
चीन के 2 नए एयरक्राफ्ट कैरियर अगले साल तक तैयार होंगे. साउथ चाइना सी में अमेरिका और जापान की बढ़ती दखलअंदाजी को रोकने के लिए चीन इस समय नेक्स्ट जेनरेशन के दो एयरक्राफ्ट कैरियर्स का
निर्माण कर रहा है. टाइप 002 क्लास का यह एयरक्राफ्ट कैरियर चीन का अपनी तरह का तीसरा जंगी जहाज होगा. इन जहाजों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है.
माना जा रहा है कि अगले साल के आखिरी तक चीन इन दोनों एयरक्राफ्ट कैरियर्स को पानी में उतार सकता है.





