अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला जालौन से हुआ गिरफ्तार

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर हमले की धमकी देने वाले युवक को यूपी एटीएस ने दबोच लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मीडिया को जानकारी देते हुए यूपी डीजीपी ओ पी सिंह ने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कॉल कर हमले की धमकी देता था अक्टूबर महीने में उसने पांच बार कॉल की थी।
यूपी एटीएस ने मिले इनपुट के आधार पर आईपी एड्रेस के सहारे युवक को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया है।
युवक ने बताया कि उसने अपने पिता से रुपये लेकर एक हजार डॉलर के बिटकॉइन खरीदे। किसी ने उसे लालच देकर वो सारे पैसे हड़प लिए जिससे युवक निराश था और एफबीआई से मामले में सहयोग चाहता था। जब एफबीआई ने मदद नहीं की तो युवक मियामी एयरपोर्ट पर कॉल कर हमले की धमकी देने लगा।





