अमेठी जनपद की नोडल अधिकारी मंडलायुक्त कामिनी रतन चौहान का दो दिवसीय दौरा

 
अमेठी जनपद की नोडल अधिकारी मंडलायुक्त कामिनी रतन चौहान का दो दिवसीय दौरा
अमेठी। अमेठी जनपद की नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त कामिनी रतन चौहान का दो दिवसीय दौरा पर अमेठी के  विकास कार्यो कि जमीनी हकीकत के लिए जनपद मुख्यालय अमेठी के कलेक्ट्रेट से विभागीय अधिकारियो के साथ पचेहरी मांडल स्कूल  पहुँच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक खामिया मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियो के हाथ पाव फूल गए अधिकारी मंडलायुक्त के सवाल पूछने पर जबाब नही दे पाए। माडल स्कूल से निकल कर संकरावा मे निर्माणधीन कार्यालयो का औचक निरीक्षण मंडलायुक्त ने किया। निरीक्षण के दौरान डीएम शकुन्तला गौतम सहित जिले के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विद्यालय के निरीक्षण करने पर हालांकि ये मॉडल स्कूल है लेकिन जो शौचालय है और पानी पीने की व्यवस्था है और इस बारे में काफी खेद जनक है कि मॉडल स्कूल में इन सब चीजों का अभाव है। यहा के बच्चे काफी इनटेलीजेंट है और कुछ बच्चे कमजोर है उन पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चो को यूनिफॉर्म में स्वेटर बाटे जा रहे है अभी पूरी तरह बाटे नही गए है। इंचार्ज से बात की गई है जल्द ही स्वेटर बाटे जाएंगे। स्कूल में मध्यान्ह भोजन काफी अच्छी गुड़वत्ता वाला बन रहा है। कुछ सुझाव मन मे आया है जिससे मैने साझा किया है छोटे बच्चों को हरी सब्जियों का महत्व बताने के लिए एक छोटी सी पहल की जा सकती है। कोई एक सब्जी लाकर उन सब्जी के बारे में सभी क्लास के बच्चों को उसकी गुडवक्ता के बारे में बताया जाए।
 
अंजनी कुमार मिश्राअमेठी

Back to top button