अमेठी के थाना जामो पुलिस को लगातार मिली दूसरी बड़ी सफलता 

 
अमेठी के थाना जामो पुलिस को लगातार मिली दूसरी बड़ी सफलता 
अमेठी पुलिस को लगातर दुसरी बड़ी सफलता मिली है अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे एक और 50 हजार का इनामिया बदमाश को गिरिफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी प्रमोद कुमार का अपराधिक इतिहास बहुत पुराना है आरोपी प्रमोद कुमार 2017 से एक हत्या के मामले मे वांछित था। जिसे जनपद के जामो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
एस पी अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक जनपद अमेठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे थाना अध्यक्ष जामो दीपेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अपराधी/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व देखभाल क्षेत्र कस्बा जामो में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि मु०अ०स० 17/18 धारा 302, 506 भादवि व  3(2)v एससी/एसटी एक्ट में वांछित 50 हज़ार रूपये का इनामिया अपराधी प्रमोद कुमार तिवारी गोगमऊ नहर पुल पर मौजूद है । सूचना पर गोगमऊ नहर पुल के पास पहुंचकर वहां पर खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति से नाम पूछा गया तो अपना नाम प्रमोद कुमार तिवारी बताया ।
 
 
अंजनी कुमार मिश्राअमेठी

Back to top button