अमेजन के इन नए AC में मिलेगी 5 साल की वारंटी…

भारत में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने AmazonBasics के चार एयर कंडीशनर ( Air conditioner ) लॉन्च किए हैं. इसमें AmazonBasics 1 Ton inverter AC, AmazonBasics 1 Ton non-inverter AC, AmazonBasics 1.5 Ton inverter AC और AmazonBasics 1.5 Ton non-inverter AC शामिल हैं. इन चारों एसी पर एक साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी और 5 साल की कंप्रेसर की वारंटी कंपनी ग्राहको को उपलब्ध करा रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि AmazonBasics एसी की खासियत है कि इसमें 4 लेयर फिल्ट्रेशन टेकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो धूल और बैक्टिरिया को रोकते हैं. इसके अलावा इसमें एंटी फंगल फंकशन दिया गया है जो एसी बंद होने पर evaporator coil को खुद साफ पानी से साफ कर देता है. साथ ही एसी में एनर्जी सेविंग मूड, हिडन डिस्प्ले और स्लीप मोड जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं. जो बिजली की कम खपत ये एसी थ्री स्टार रेटिंग के साथ है करेगा.

अभी कोई खुलासा फिलहाल AmazonBasics AC की कीमत को लेकर नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही इस एसी को अमेजन पर सेल के लिए लगाया जाएगा. गौरतलब है कि इन दिनों ई-कॉमर्स साइट्स एसी पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं. हम आपको बताना चा​हते है कि इस समय बहुत सी कंपनीयां अपने ​प्लेटफार्म पर अलग अलग प्रोडक्ट के लिए डिस्काउंट दे रही है.

Back to top button