अमीर बनने और खुशहाल रहने के लिए वॉरेन बफेट ने दिया सबसे आसान सा संदेश, जिससे बदल सकती है आपकी जिन्दगी…

बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट इतिहास के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। जब वह बोलते हैं, तो पूरी दुनिया सुनती है। उन्हें दुनिया भर में ‘द ओरेकल ऑफ ओमाहा’ के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन वफेट न सिर्फ व्यवसायों का विश्लेषण करने में सबसे अच्छे हैं, बल्कि अपने ज्ञान और अनुभव के साथ वह अपनी बातों को एक बच्चे को भी अच्छी तरह समझा सकते हैं।
किताब ‘गेटिंग देयर: ए बुक ऑफ मेंटर्स’ में बफेट समेत 30 शख्सियतों के अनुभवों के आधार पर अपनी बेमिसाल सलाह और कहानियों को साझा किया है, जिसमें शीर्ष पर पहुंचने के राज को भी साझा किया गया है। बफेट ने किताब में युवाओं के लिए अपने संदेश में बताया कि उन्हें उनके अनुसार, युवा लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्या है।
प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में हांगकांग में फिर से विशाल रैली का आयोजन
वफेट ने कहा कि हर किसी को अपने मन और शरीर का ख्याल रखना चाहिए। यह उतना सरल नहीं हैं। बफेट एक उदाहरण की मदद से अपनी बात को आगे रखा। उन्होंने कहा कि- मान लीजिए कि मैं आपको आपके सपनों की कार खरीदने की पेशकश देता हूं। आप अपनी पसंद की किसी भी कार को चुन सकते हैं और फिर जब आप दोपहर को क्लास से बाहर निकलेंगे, तो वह कार आपका इंतजार कर रही होगी।
बफेट आगे कहते हैं कि अगर आपको पता चले कि यह एकमात्र ऐसी कार है, जिसे आप अपनी इस जिंदगी में सिर्फ एक बार हासिल करने जा रहे हैं, तो आप वाहन की अच्छी देखभाल करेंगे। चलाने से पहले आप हर बार मैनुअल को पढ़ेंगे और इसे हर समय गैरेज में रखेंगे और इसकी हर तरह से सुरक्षा और देखभाल करेंगे।





