अमिताभ और अभिषेक ने कोरोना की जंग जीती

जुबिली न्यूज़ डेस्क
नई दिल्ली. सहस्त्राब्दी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जंग लगभग जीत ली है. उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उन्हें दो टेस्ट और पास करने होंगे, यानी अगली दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. अभिषेक बच्चन को भी अमिताभ के साथ ही डिस्चार्ज किया जा सकता है लेकिन एश्वर्या राय और आराध्या को अभी अस्पताल में ही रहना होगा क्योंकि वह दोनों अभी कोरोना पॉजिटिव ही हैं.

अमिताभ, अभिषेक, एश्वर्या और आराध्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से देश भर में उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार दुआओं का सिलसिला चल रहा था. अमिताभ बच्चन 11 जुलाई से नानावती अस्पताल में रहते हुए भी लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़े रहे और अपनी स्थितियों के साथ ही कोरोना से बचाव के तरीके बताते रहे. आज अमिताभ बच्चन को लेकर लोगों द्वारा की जा रही दुआओं का असर नज़र आया और उनकी और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. यह उनके प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खबर है.
यह भी पढ़ें : फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स मामलें में इन सितारों से पूछताछ कर सकती है मुंबई पुलिस
यह भी पढ़ें : पायलट मुद्दे पर सुप्रीम फैसले का इंतज़ार करें स्पीकर
यह भी पढ़ें : मास्क नहीं पहना तो देना होगा 1 लाख का जुर्माना, होगी 2 साल की जेल
यह भी पढ़ें : इलाहाबाद ब्लूज : हर छात्र के अंदर अतीत की स्मृतियों को कुरेदती भावनाओं को शब्द देने का प्रयास है
अमिताभ बच्चन के परिवार में एक साथ चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद लोगों की चिंता का कारण स्पष्ट था. अमिताभ और अभिषेक तुरंत ही अस्पताल में भर्ती हो गए थे लेकिन उनकी बहू एश्वर्या और पोती आराध्या घर पर ही क्वारंटाइन हो गई थीं लेकिन चार दिन बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें भी नानावती अस्पताल में ही भर्ती करा दिया गया था. आज की रिपोर्ट में एश्वर्या और आराध्या को पॉजिटिव ही पाया गया है. इसलिए उन्हें अभी अस्पताल में ही रहना होगा. हालांकि डाक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है.

Back to top button