अमर्त्य सेन पर डॉक्यूमेंट्री, 15 साल में बनी है फिल्म

कोलकाता. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन पर ‘एन आग्यूमेटिव इंडियन’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी है। इसे अर्थशास्त्री एवं फिल्मकार सुमन घोष ने बनाया है। उनके लिए सेन न सिर्फ अर्थशास्त्री बल्कि एक संवेदनशील व्यक्ति हैं। सेन ने इसी नाम से एक पुस्तक भी लिखी है। फिल्म 2002 के बाद से 15 साल से ज्यादा वक्त में तैयार हुई है।

इसमें सेन और उनके छात्र अर्थशास्त्री कौशिक बसु के बीच बातचीत है। फिल्म में प्रतिष्ठित विद्वान पॉल सैमुएलसन, केनेथ ऐरो, सुगाता बोस और पूर्व प्रधानमंत्री तथा अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह ने सेन के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। फिल्म में सेन सामाजिक चयन सिद्धांत, विकास अर्थशास्त्र, दर्शन और भारत सहित समूची दुनिया में दक्षिणपंथी राष्ट्रवाद के उभार के बारे में बात करते हैं।





