अमरनाथ यात्रा: इन मुश्किलों को पार कर भोले बाबा के दर्शन करते हैं भक्त

जालंधर. तमाम चुनौतियों के बावजूद इस बार भी पूरे देश से श्रद्धालु जम्मू कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे। मान्यता है कि अमरनाथ यात्रा कर पुण्य की प्राप्ति होती है। अमरनाथ धाम जम्मू कश्मीर में श्रीनगर से करीब 135 किलोमीटर की दूरी पर है। यह स्थान समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। ऑक्सीजन की कमी के कारण श्रद्धालु मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के बाद ही अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं।

– आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों से मीटिंग कर अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा का जायजा लिया।
– सोमवार रात 7 श्रद्धालुओं के कत्ल के महज 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह 22 हजार यात्री बेखौफ होकर जम्मू-कश्मीर में यात्रा रूट पर निकले।
– सीआरपीएफ और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच 3,289 श्रद्धालु 68 वाहनों में जम्मू से बालटाल के लिए रवाना हुए।
– अफसरों के अनुसार इस हमले से श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
– अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में मंगलवार को जम्मू पूरी तरह बंद रहा।
– हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल का नाम सामने आया है। हालांकि, लश्कर ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।