अभी 10 हजार रु तक का उठाइये फायदा शुरू हुई XIAOMI के इन दो फ़ोन की सेल

पड़ोसी देश चीन की दमदार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में Redmi 6 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए थे. जहां इनमें Redmi 6 और Redmi 6 Pro शामिल हैं. इनमें से Redmi 6A की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया पर शुरू हो गई है. जबकि दूसरी ओर फ्लिपकार्ट पर शाओमी के सब-ब्रैंड POCO के F1 की सेल आयोजित की गई है. जानिए इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में…
जानिए Redmi 6A के बारे में…
Redmi 6A को दो वेरिएंट में पेश किया गया है. इसका पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है. फ़ोन की कीमत 5,999 रुपये है. वहीं, दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है. इसकी कीमत 6,999 रुपये है. साथ ही इस फोन के साथ जियो यूजर्स को 2200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इतना ही नहीं इसके अलावा 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा मिलेगा. इसे आप ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में अपना बना सकते हैं. इसमें 5.45 इंच का एचडी प्लस फुल स्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है. जबकि इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है.
जानिए Poco F1 के बारे में…
यह फ़ोन कंपनी ने 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये के साथ उतारा है. इस फोन को खरीदने पर जियो यूजर्स को 8000 रुपये तक का इंस्टैंट बेनिफिट दिया जा रहा है. साथ ही 6 टीबी तक का 4जी डाटा भी मिल रहा है. आपको बता दें कि Poco F1 में 10nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में एड्रिनो 630 लेटेस्ट जीपीयू दिया गया है. इसमें आपको 4,000 एमएच की बैटरी दी जाएगी. कंपनी के दावे के मुताबिक, फोन की बैटरी लाइफ काफी बढ़िया है. आप 6 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं





