अभी-अभी: UP में आज होगा बड़ा मुकाबला, पहले चरण की 73 सीटों पर मतदान आज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह से होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा।

Jio का बड़ा धमाका: लाँच हुआ सिर्फ़ 499, 1000 रुपये का 4G स्मार्टफ़ोन, कंपनियों में मचा तहेलका

839 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर 
इस चरण में 2,60,17,128 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे पहले चरण में 839 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएंगी। पहले चरण के मतदान की जानकारी देते हुए यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने कहा कि पहले चरण में कुल 2,60,17,128 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 14276128 पुरुष और 11776308 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 14514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
77 महिला प्रत्याशी मैदान में 
निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले चरण में महिला प्रत्याशियों की संख्या 77 है। मतदान केंद्रों पर 2362 डिजिटल कैमरे, 1526 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 2857 जगहों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है।
सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम 
टी. वेंकटेश ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए 826 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 8011 सब इंस्पेक्टर, 4823 मुख्य आरक्षी और 60289 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर 124528 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान 62 जनरल ऑब्जर्वर, 19 व्यय प्रेक्षकों और 10 पुलिस ऑब्जर्वरों की तैनाती की गई है।
…ये दिग्गज हैं मैदान में 
मतदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। पहले चरण में कई रसूखदार प्रत्याशी हैं तो कई प्रत्याशी अपनी सियासी विरासत के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र और सांसद राजबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह अलीगढ़ जिले की अतरौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। यह वही सीट है जहां से खुद कल्याण सिंह विधानसभा पहुंचे थे। अब संदीप को अपने दादा कल्याण सिंह की विरासत बचानी है।
मथुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर खुद चुनाव मैदान में हैं, यहां सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद माथुर की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि यहां माथुर को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और रालोद के अशोक अग्रवाल से चुनौती मिल रही है।
सपा के लिए कई सीटों पर अग्निपरीक्षा 

समाजवादी पार्टी के थिंक टैंक रामगोपाल की भी पहले चरण में परीक्षा होगी। जसराना से सपा के विधायक रामवीर सिंह टिकट कटने के बाद अब लोकदल से चुनाव लड़ रहे हैं। रामवीर सिंह तो मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार भी हैं।

बड़ी खबर: ये पांच देश मिलकर भारत पर करने वाले है सबसे बड़ा हमला

अजीत सिंह ने ताकत झोंकी
जाटों के नेता माने-जाने वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के लिए यह चरण काफी अहमियत वाला है। किसी भी बड़े दल से गठबंधन न होने से चौधरी ने खुद अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। अब चौधरी का मुकाबला जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन से है, वहीं भाजपा से भी सीधा मुकाबला है।
चौधरी ने पिछले 2012 के चुनाव में नौ सीटों पर जीत हासिल की थी। अब रालोद ने यहां से 59 प्रत्याशी अपने उतारे हैं। चुनाव बाद नतीजे ही तय करेंगे कि चौधरी की उप्र में सियासी हनक बढ़ेगी या नहीं।
इन 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान 
उल्लेखनीय है कि पहले चरण के तहत शामली जिले की कैराना, थाना भवन, शामली मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा बागपत जिले की छपरौली, बड़ौत व मेरठ जिले की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठोर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर व गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी, जेवर विधानसभा सीट पर भी पहले चरण के तहत ही मतदान होगा। हापुड़ की धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर की सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा के साथ ही अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

खुशखबरी: पहला घर खरीद रहे तो केन्द्र सरकार आपको देगी ये बड़ा तोहफा

मथुरा जिले की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव और हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदर राव और आगरा जिले की एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर मतदान होगा। फिरोजाबाद की टुंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज व एटा जिले की अलीगंज, एटा, मरहरा, जलेसर कासगंज जिले की कासगंज, अमनपुर, पटियाली सीट पर पहले चरण के दौरान मतदान होगा।
Back to top button