अभी-अभी: हुआ बड़ा ऐलान, पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर

यूपी में असेंबली इलेक्शन के पहले बीजेपी नेता राम मंदिर का मुद्दा फिर उठा रहे हैं। बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर कब और कैसे बनेगा, यह तो वक्त बताएगा लेकिन राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा, अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? बता दें कि रविवार को बीजेपी के एक और नेता विनय कटियार ने कहा था कि राम मंदिर का मामला जोर-शोर से उठाएंगे और कानून के जरिए इसका समाधान निकालेंगे।

लालकिले के अंदर से मिला कारतूसों और हैंड ग्रेनेड का जखीरा, मचा हड़कंप

गिरिराज सिंह ने कहा- यह मुद्दा सिर्फ पॉलिटिकल पार्टियों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह करोड़ों लोगों से जुड़ा मामला है।इलेक्शन आते हैं तो इसे पार्टियों से जोड़कर देखे जाने लगता है
इससे पहले रविवार को विनय ने राम मंदिर निर्माण के तीन फॉर्मूले बताए थे। उन्होंने कहा- राम मंदिर तीन तरीके से बन सकता है। पहला अदालती फैसले के जरिए, दूसरा बातचीत से और तीसरा संसद में कानून बनाकर।
जिस तरह ढांचा गिराया गया, उसी तरह अयोध्या में मंदिर बनाया जाएगा। जो राम मंदिर निर्माण नहीं चाहते हैं, वो अराजक हैं और देश को बर्बाद कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो इस मामले को आगे भी उठाएंगे।
कटियार ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो मंदिर निर्माण पूरी ताकत से होगा। विनय कटियार ने कहा, “राम मंदिर बनाना है तो यूपी में बीजेपी की सरकार बनाना जरूरी है। तभी राज्यसभा में बीजेपी का बहुमत होगा और पूरी ताकत से राम मंदिर का निर्माण हो सकेगा।
जब कटियार से सवाल पूछा गया कि मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर बनेगा? कटियार ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में ही मंदिर बनेगा।
लाइवइंडिया.लाइव से साभार…
Back to top button