अभी-अभी: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, हिल गया पूरा देश

जकार्ता:  इंडोनेशिया के बेंग्कुलू प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए. रिक्टर पैमाने इनकी तीव्रता 6.6 मापी गई. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी. 

अभी-अभी: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, हिल गया पूरा देश

भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तरी बेंग्कुलू के 71 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में समुद्रतल से 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के झटके स्थानीय समय सुबह 10.08 बजे महसूस किए गए. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हुआ बड़ा दर्दनाक बम धमाका, चारों तरफ मौत देख मचा कोहराम

उन्होंने कहा, “हमने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है क्योंकि भूकंप के कारण सुनामी आने की संभावना नहीं है.” फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

Back to top button