अभी अभी: भावुक हुए सीएम योगी, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा है की लापरवाही की इन मौतों पर बड़ी कार्रवाई होगी, दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो मिसाल बनेगी।

अभी अभी: गोरखपुर अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, शुरू की…!

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। उन्होंने आगे कहा कि इंसेफलाइटिस को लेकर हमने समय-समय पर चर्चा की है, मैंने यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी है। इस बीमारी के खिलाफ मिलकर लड़ाई करनी होगी।

आपको बता दें कि गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से 32 बच्चों की मौत हो गई। पिछले 7 दिनों में मौत का आंकड़ा 60 के पार पहुंच चुका है। सीएम योगी खुद तीन दिन पहले ही इस अस्पताल का दौरा कर चुके हैं, लेकिन फिर भी इतनी बड़ी घटना हो गई।

UPDATES

> पीएम ने डॉक्टरों की टीम भी गोरखपुर भेजी है- सीएम योगी

> इस पूरी घटना की जांच जरूरी है- सीएम योगी

> पीएम ने केंद्र से स्वस्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को गोरखपुर भेजा है- सीएम योगी

> इस मामले की पूरी जांच पूरी जांच होगी- सीएम योगी

> थोड़ी देर में मीडिया से बातचीत करेंगे सीएम योगी।

> सीएम योगी ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

> यूपी सरकार गोरखपुर हादसे की क्या जांच करेगी जब खुद सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि यह हादसा ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुआ है- कांग्रेस

> उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा बीआरडी अस्पताल पहुंचे चुके हैं।

> इंसेफिलाइटिस से आज भी बीआरडी अस्पताल में चार साल के बच्चे की मौत।

Back to top button