अभी-अभी: भारत ने 9 बजकर 28 मिनट पर बनाया ये बड़ा विश्व रिकॉर्ड, अब सबसे आगे हम

इस वक्त सबसे बड़ी खबर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आ रही है। जहां भारत ने एक साथ 104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजकर विश्व रिकॉर्ड कायम कर लिया है। भारत सिंगल फ्लाइट PSLVC 37 के जरिए ये रिकॉर्ड बनाया है

बड़ी खबर : ताइवान के ताइपे में सड़क दुर्घटना में 32 लोगों की मौत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारतीय सैटेलाइट कार्टोसेट-2डी समेत 104 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में स्थापित करने जा रहा है। इन सैटेलाइट्स को आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर एक साथ पृथ्वी से करीब 500 किमी दूर प्रक्षेपित किया। इतने ज्यादा सैटेलाइट एक साथ छोड़ने का यह दुनिया में पहला मौका है। इससे पहले सबसे ज्यादा 37 सैटेलाइट एक साथ छोड़ने का रिकॉर्ड रूस के नाम था। उसके बाद अमेरिकी एजेंसी नासा का नंबर है जिसने 29 सैटेलाइट एक साथ छोड़े थे। कहा जा रहा है कि कार्टोसेट-2सी से मिली जानकारी के आधार पर ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी।  
ISRO ने कहा कि इन सह-यात्री उपग्रहों में 101 नैनो-सैटेलाइट शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक इस्राइल, कजाखस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, यूएई से और 96 सैटेलाइट अमेरिका के हैं। इसके अलावा, दो उपग्रह भारत के हैं।
इससे पहले ISRO 2016 में 20 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है। लेकिन अब इसरो 104 सैटेलाइट लॉन्च कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। छोटे सैटेलाइट्स लॉन्च करने में महारत हासिल कर चुकी इसरो ने अब तक सैटेलाइट लॉन्चिंग के जरिए 631 करोड़ रुपए की कमाई की है।
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2014 में एक साथ 37 उपग्रह छोड़कर रूस ने वर्ष 2013 में 29 सैटेलाइस एक साथ छोड़ने के अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button