अभी अभी: पति से परेशान मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाई फांसी, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

सेक्टर 43 में रहने वाली एक्ट्रेस ने पति से तंग आकर सोमवार को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुशांतलोक थाना पुलिस ने पिता के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।इस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड तो चर्चा में आयी रणबीर की जग्गा जासूस....

मूल रूप से गुवाहाटी की रहने वाली विदिशा बेज बरुआ पुत्री डॉक्टर अश्वनी कुमार बरुआ (27) सेक्टर-43 में रहती थी। वह साइबर सिटी की पब्लिसिस कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव का काम करती थी। उसने तीन जुलाई को गुरुग्राम में ज्वाइन किया था।

इसके 15 दिन बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। इससे पहले वह दो साल मुंबई में रहकर आई थी। उसकी शादी गुजरात केे रहने वाले निशित झा के साथ हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद चल रहे थे।

इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार को उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार विदिशा ने गढ़वाली फिल्मों में काम करने के साथ ही अभी हाल में जारी फिल्म जग्गा जासूस में काम किया है।

परिवार वालों को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके पति को उसका फिल्मों को लेकर लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। इसे लेकर आए दिन टकराव होता रहता था।

Back to top button