अभी-अभी :पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सड़कों पर चारो तरफ खून ही खून

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया।

बीती रात भूकंप से हिला उत्तर भारत,विशेषज्ञों ने कहा- खतरा अभी टला नहीं

टक्कर इतनी भयंकर थी कि आई 10 कार के परखच्चे उड़ गए और 100 मीटर तक उसके पार्ट बिखर गए। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर मौक से फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों महिलाओं की लाशें कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जै सिंह सलकोटिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अमृतसर रिश्तेदार की एक शादी समारोह से वापस अपने गांव कोपड़ा हिमाचल प्रदेश अपनी कार में जा रहे थे। कार वह ही चला रहे थे। अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस बटाला की ओर जा रही थी।
इसी दौरान बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण वह कार अनियंत्रित हो गई और वे बस के पीछे टकरा गए।
हादसे में उसकी पत्नी सृष्टा देवी और बहन निर्मला चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड भी अधिक थी। जै सिंह कार चला रहे थे।
इसी कारण बस ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने पर जै सिंह कार पर काबू नहीं कर पाए। ड्राइवर के बाईं तरफ से कार बस से जोर से टकराई। इससे कार की छत उड़ गई। पिछली सीट पर बैठी महिलाएं बुरी तरह कुचली गईं। उनकी लाशों को निकालने के लिए कार को जेसीबी से तोड़ कर निकालना पड़ा
Back to top button