अभी अभी : डुअल रियर कैमरे के साथ Xiaomi Redmi 6 Pro हुआ लॉन्च
रविवार की शाम चीन में आयोजित एक इवेंंट मेंं शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 6 प्रो को लॉन्च किया है। इस फोन की डिजाइन काफी हद तक कुछ दिन पहले लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 प्रो जैसी है। शाओमी रेडमी 6 प्रो में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने एमआई पैड 4 टैबलेट भी लॉन्च किया है।

शाओमी रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो और 5.84 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।





