LIVE: जेटली का विपक्ष को करारा जवाब, ‘हिम्मत है तो नोटबंदी पर चर्चा करो’

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामे के कारण न के बराबर ही काम हो पाया है। बुधवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

नोटबंदी के बाद बैंक में पैसा जमा करने वाले हो जाये सावधान, नहीं तो…

जेटली का विपक्ष को करारा जवाब

विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच भाजपा सांसदों ने भी राज्यसभा में नारे लगाए, ‘हिम्मत है तो चर्चा करो।’ हंगामा थमता न देख सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पीएम मोदी का सबसे बड़ा ऐलान, खुशी से उछल जाएंगे सभी देशवासी

इससे पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में विपक्ष को लताड़ लगाते हुए कहा कि केवल दिखावे के लिए विपक्ष प्रश्नकाल में कुछ समय के लिए नोटबंदी मुद्दे को उठाता है। उन्होंने कहा, इसके बाद किसी न किसी बहाने विपक्ष हंगामा करता है, ‘मैं विपक्ष को चुनौती देता हूं कि सरकार चर्चा की लिए तैयार हैं। विपक्ष चाहता था कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और वे नियमित रूप से सदन में मौजूद हैं। लेकिन लगता है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही किसी न किसी बहाने चलने ही नहीं देना चाहता।’

राज्यसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा, नोबंदी के बाद पिछले एक महीने में 84 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी का निर्णय लिया। इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार होगा।

Back to top button