अभी-अभी: जयललिता की मौत पर AIADMK मंत्री का बड़ा खुलासा, कहा- हम सभी ने झूठ बोला था

दिवंगत नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। तमिलनाडु सरकार के एक मंत्री ने माफी मांगते हुए कहा है कि ” हमने जयललिता की स्वास्‍थ्य के बारे में लोगों से झूठ बोला और गलत जानकारी दी थी। इस बात के लिए उन्होंने माफी भी मांगी।

अभी-अभी: इकबाल की पूछताछ में दाऊद को लेकर हुए अबतक के सबसे भयानक खुलासे, सुनकर नहीं होगा यकीन

एआईएडीएमके के नेता और तमिलनाडु सरकार में वन मंत्री ने खुलासा किया कि जललिता जब अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थी तो उस वक्त उनके स्वास्‍थ्य के बारे में सभी मंत्रियों ने गलत जानकारी दी और झूठ बोला था।

शुक्रवार देर रात मदुरै में एक कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री सी श्रीनिवासन ने बताया कि हमने लोगों से उस वक्त झूठ कहा कि जयललिता की स्वास्‍थ्य ठीक है, उन्होंने खाना खाया और वह लोगों से मिल रही हैं। श्रीनिवासन ने कहा कि जबकि सच ये है कि जयललिता से कोई नहीं मिला और न ही अस्पताल में उस दौरान उनको किसी ने देखा था।

उन्होंने यह भी कहा कि उस दौरान जयललिता से केवल शशिकला और उनके परिवार वाले ही मिले थे बाकी किसी अन्य लोगों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं थी।

Back to top button