अभी-अभी: खाई में गिरी स्कूली बस, 40 बच्चे घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार तड़के एक स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 40 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्टेयरिंग फेल होने की वजह से खाई में जा गिरी स्कूली बस

सुरीर-सिकंदर रोड पर सोमवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने की वजह से एक स्कूली बस पलटकर 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 40 से ज्‍यादा बच्चे घायल हो गए, जिसमें एक दर्जन बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बस पलटते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।  ग्रामीणों ने ही घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलते ही बच्चों के परिजन और स्कूल मैनेजर मौके पर पहुंचे।

Back to top button