अभी अभी: एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का कमांडर अबू मासिब

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में गुरुवार को हुए एनकाउंटर में लश्कर का एक टॉप कमांडर मारा गया है। इस मुठभेड़ में कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक जवान घायल हो गया है।

पीएम मोदी ने पूरा किया वादा: अमीरों से लेकर गरीबों तक देंगे ये बड़ा तोहफा!

13 राष्ट्रीय रायफल्स और राज्य पुलिस के एसओजी के जवानों ने बांदीपुरा इलाके के हाजी गांव के खोसा मोहल्ला में आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर मिलकर कार्रवाई की। सुरक्षा बलों के करीब पहुंचने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद काफी देर तक मुठभेड़ चली।

मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर के उत्तर कश्मीर के टॉप कमांडर अबू मासिब के रूप में हुई है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल और अन्य हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “आतंकी लगातार गोलीबारी करते रहे, लेकिन आखिरकार एक आतंकी को मार गिराया गया”।

Back to top button