अभी अभी इनकम टैक्स ने पुणे में बैंक के लॉकर से 10 करोड़ का कालाधन जप्त…

8 नवंबर के बाद पुलिस, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लगातार छापे पड़ रहे हैं जिसमें कि ब्लैक मनी, बड़ी मात्रा में पुराने और नए नोट, 2000 रुपए के नोटों के मिलने का सिलसिला अभी तक जारी है।
इसी क्रम में पुणे में एक बैंक के लॉकर से 10 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। ये रुपये बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लॉकर में मिले हैं। बरामद रुपयों में सारे नोट 2000, 500 और 100 रुपए के हैं। जिसके बाद इस बात की जांच चल रही है कि ये लॉकर किसका है और उसके पास इतनी बड़ी मात्रा में रुपये कहां से आए। गौरतलब है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की देशभर में अभी तक 200 से अधिक रेड पड़ चुके हैं। जिसमें कि करोड़ों रुपये भी जब्त किए गए हैं। सोचने की बात यह है कि 2000 हजार रुपये के नोट या तो बैंकों में मिल रहे हैं या तो एटीएम में फिर भी रेड में सबसे ज्यादा नोट 2000 रुपये के ही बरामद हो रहे हैं।





