अभी-अभी: आज ही पेश हुआ बजट, राष्ट्रपति से मिले जेटली

बजट 2017 को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि वित्त मंत्री ने आज ही बजट पेश करने की बात कही है। जेटली ने कहा सरकार बजट पेश करने के लिए तैयार है।
वित्तमंत्री अरुण जेटली संसद में बजट पेश करेंगे। इस बार का बजट कई मायनों में खास है. सरकार के सामने एक और अर्थव्यवस्था की तरक्की को रफ्तार देने की चुनौती है, दूसरी ओर नोटबंदी के मद्देनजर आम जनता को राहत देने पर भी जेटली का ध्यान है। आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी बजट की अहमियत बढ़ गई है।
राष्ट्रपति से मिलने अरूण जेटली पहुंच चुके हैं। बजट पेश करने पर आखिरी फैसला सुबह 10 बजे आएगा। बजट से पहले 15 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजारबजट पर सुबह
10.15 बजे होगी कैबिनेट की बैठक। बजट की कॉपी संसद भवन पहुंची इस बार के बजट में दो खास बातें हैं। पहली तो ये कि 93 साल के इतिहास में पहली बार रेल बजट अलग से पेश न होकर आम बजट के साथ ही पेश हो रहा है और दूसरी ये कि इस बार बजट 1 फरवरी को पेश हो रहा है।





