अब Vodafone यूजर्स को देगा दुनिया भर में अब तक की सबसे बड़ी सुविधा, जानें क्या…

टेलीकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पीटिशन को देखते हुए Vodafone ने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए खास प्लान लॉन्च किया है. कंपनी ने फैसला किया कि वह नए प्रीपेड ग्राहकों को घर तक 4G सिम डिलीवर करेगी. यह सुविधा केवल नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए है. हालांकि, यूजर्स को इसके लिए कंपनी की वेबसाइट से 249 रुपये का एक प्लान खरीदना होगा. नए यूजर्स के अलावा अगर कोई वोडाफोन में नंबर पोर्ट करवाना चाह रहा है तो उसे भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

क्या है वोडाफोन का 249 रुपये का प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें यूजर्स को रोजाना 1.5जीबी डेटा मिलता है. लोकल, एसटीडी और रोमिंग अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त है. रोजाना 100 SMS भी मिलता है.

कैसे ऑर्डर करना है नया नंबर?

आपकी फेसबुक पोस्ट पर रखी जा रही है नजर, जानिए क्यों…

अगर आप नये यूजर हैं, या फिर अपने नंबर को वोडाफोन में पोर्ट करवाना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहीं से आपको नया सिम और नंबर पोर्ट करने का रिक्वेस्ट डालना होगा. जिसके बाद 4जी सिम कार्ड आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा. वेबसाइट पर लॉगिन करने के दौरान कस्टमर्स से पर्सनल जानकारी मांगी जाती है.

पिछले दिनों वोडाफोन (Vodafone) ने 139 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स के अलावा डाटा भी दिया जा रहा है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 5जीबी 3G/4G डाटा भी मिल रहा है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग की सुविधा है.

Back to top button