अब स्कीन से ही हो सकेगा डाटा रिकॉर्ड , वैज्ञानिको ने बनाया एक और नया स्मार्ट वेरिएबल डिवाइस

तकनिकी जगत में वैज्ञानिको ने एक और नयी तकनीक का इजाद किया है. जिसमे स्कीन से डाटा रिकॉर्ड किये जा सकेंगे. आपको बता दे कि आजकल स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का उपयोग ज्यादा किया जाता है. स्मार्ट वॉच, फिटनेस बैंड और ट्रैकिंग सेंसर स्मार्ट वियरेबल डिवाइस होते है. उसी तरह यह डिवाइस भी काफी पतला है. और  किसी टैटू जैसा ही लगता है. 

अब स्कीन से ही हो सकेगा डाटा रिकॉर्ड , वैज्ञानिको ने बनाया एक और नया स्मार्ट वेरिएबल डिवाइस

गौरतलब है कि अब तक ज्यादातर स्किन आधारित इंटरफेस में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे स्कीन में जलन महसूस हो सकती है. लेकिन वैज्ञानिकों ने अब ऐसी तकनीक ढूंढ निकाली है जिसके वियरेबल में ऐसे मेटेरियल उपयोग किये जायेंगे जो पानी में घुल जाती है और इसके इलेक्ट्रॉनिक पार्ट स्किन को जलन होने से बचाते हैं.

साथ ही साथ हाथ को आसानी से मोड़ सकते हैं. इससे वियरेबल भी खराब नहीं होगा. बता दे कि इस तकनीक से बने वियरेबल में कॉन्टैक्ट लेंस में उपयोग किए जाने वाले मेटेरियल लगाए गए हैं. जिसे पॉलीविनाइल ऐल्कॉहल कहा जाता है. और इन थ्रेड्स पर गोल्ड की लेयर भी चढ़ाई गई है.

Back to top button