अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में अब दो दिन के लॉकडाउन में भी शराब की दुकानें खुलेंगी। हालांकि कंटेनमेंट जोन में दुकानें पहले की तरह ही बंद रहेंगी। इसको लेकर आज अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा राज्य सरकार ने की थी। इस लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक जरूरतों की दुकानें ही खोलने के निर्देश दिए गए थे।
abkari





