अब यह अनोखा ब्रेसलेट चार्ज करेगा आपका मोबाइल

कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं जाते हैं और चार्जर या चार्जिंग केबल ले जाना भूल जाते हैं। वहां पहुंचने पर ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई चार्जिंग केबल या चार्जर ना मिले। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपनी ब्रेसलेट से ही मोबाइल चार्ज कर सकेंगे।अब यह अनोखा ब्रेसलेट चार्ज करेगा आपका मोबाइल
अमेरिकी डेवलपर चार्ल्स डॉरियस ने एक ऐसा ही ब्रेसलेट तैयार किया है जिसका नाम बोल्ट चार्जिंग ब्रेसलेट है। इसका इस्तेमाल मोबाइल चार्जिंग केबल के तौर पर भी किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: पानी में एक चम्मच नमक डाल कर नहाने से होंगे ये अद्भुत फायदे, जानकर नही करेंगे यकीन

मोबाइल के अलावा भी कई डिवाइस इसके जरिए चार्ज हो सकेंगे। इसकी लंबाई 7.5 इंच से लेकर 9.25 इंच तक है और इसकी कीमत 6,440 रुपये है। हालांकि इसके साथ दिक्कत यह है कि फिलहाल यह एप्पल की डिवाइस को ही सपोर्ट कर रहा है।

Back to top button