अब मात्र 899 रु में लीजिए हवाई सफर का आनंद, बस करना होगा ये काम…

स्पाइस जेट ने 4 दिनों के लिए मेगा सेल शुरू की है. मेगा सेल में आप हवाई सफर का मजा मात्र 899 रुपए में उठा सकते हैं. इस सेल के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया मात्र 899 रु और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया महज 3699 रु से शुरू हो रहा है. कंपनी का दावा है कि सेल के दौरान डोमेस्टिक यात्रियों को प्रति किमी के हवाई सफर के लिए 1.75 रुपए और अंतर्राष्टीय यात्रियों को 2.5 रुपये प्रति किमी भुगतान करना होगा.

बताया जा रहा है कि डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया 899 रुपये से चालू हो रहा है, जिसमें टैक्स भी सम्मिलित है. इसी तरह टैक्स जोड़कर इटरनेशनल फ्लाइट का किराया 3699 रुपये से आरम्भ हो रहा है. यह सेल 5 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक चलने वाली है. इस दौरान ख़रीदे गए टिकट पर 25 सितंबर 2019 तक सफर कर सकते हैं.

SBI क्रेडिट कार्ड से टिकट खरीदने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. इसके अलावा प्रॉयरिटी चेक-इन भी यात्री मुफ्त में कर पाएंगे. इसके लिए प्रोमोकोड ‘SBISALE’ है. इसके अलावा ‘ADDON25’ प्रोमोकोड का उपयोग कर यात्री पसंद की सीट और खाने पर 25 प्रतिशत की छूट अलग से मिलेगी. अगर टिकट बुकिंग स्पाइस जेट मोबाइल एप से की जाती है कि तो 5 प्रतिशत की छूट अलग से मिलेगी. इसका प्रोमोकोड ‘ADDON30’ है.

Back to top button