यूपी: अब मजनुओं की खैर नही, पुलिस जारी करने वाली है…

यूपी के नोएडा में मजनुओं की शामत आने वाली है. नोएडा पुलिस ने मजनुओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों में एंटी रोमियो टीम को तैनात किया है. पुलिस के इस कदम को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है. इसके तहत अब नोएडा पुलिस सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं का उत्पीड़न करते पाए गए दोषियों को पहली चेतावनी के रूप में रेड कार्ड जारी करेगी.
जिस किसी आरोपी के खिलाफ यह रेड कार्ड जारी होगा उसे पहली बार में चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन अगर उसके द्वारा महिला उत्पीड़न की हरकत दोहराई जाती है तो सीधे उसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह रेड कार्ड सार्वजनिक जगहों पर सादे कपड़ों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वायड जारी करेगा. इस स्क्वायड में महिला और पुरुष कांस्टेबल दोनों होंगे.
लविवि में बंद होंगे पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स, और इन पर भी होगी बंदी की…
साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड की टीमें महिलाओं के खिलाफ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए सभी स्कूलों-कॉलेजों में एक फॉर्म बांटेंगी. इस फॉर्म के जरिए पुलिस प्रिसिंपल की मदद से छात्राओं के इस मामले में सुझाव लेगी.
इन सुझाव से पुलिस उन जगहों को चिह्नित करेगी जहां महिलाओं के साथ उत्पीड़न ज्यादा होता है, इसके बाद इन जगहों पर एंटी रोमियो स्कवायड की सक्रियता को बढ़ाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि छात्राओं से मिले सुझावों की मदद से एंटी रोमियो स्क्वायड को कार्रवाई को प्रभावी बनाने में काफी मदद मिलेगी.





