अब भी बरक़रार हैं पवन सिंह और काजल का जलवा, इस गाने को अब तक 3 करोड़ से अधिक व्यू

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की आवाज और एक्टिंग के तो लोग कायल हैं, आए दिन उनके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इंटरनेट यूजर्स पवन सिंह के गानों और फिल्मों को बेहद ही पसंद करते हैं. पिछले साल रिलीज हुई पवन सिंह की फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का एक वीडियो अब और लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं, वेब म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 3,379,272 बार देखा गया हैं.
वहीं इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई पवन सिंह की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ का जलवा इस दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है. 10 अगस्त से बिहार झारखंड के 51 सेंटरों में प्रदर्शित हुई ‘मां तुझे सलाम’ ने अपने ओपनिंग विकेंड में ही शानदार कलेक्शन दर्ज कर लिया था. यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मां तुझे सलाम’ को दर्शकों की खूब वाहवाही भी मिल रही है. साफ सुथरी देशभक्ति फिल्म को भारत के सेंसर वोर्ड ने भी यू/ए सर्टिफिकेट भी दिया था.
फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ में पवन सिंह ने देशभक्त युवक का शानदार रोल अदा किया है, जो पाकिस्तान के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर देता है और वहां के आतंकियों का खात्मा भी कर देता है. पवन सिंह इस फिल्म में मधु शर्मा और अक्षरा सिंह भी अहम रोल में हैं.
The post अब भी बरक़रार हैं पवन सिंह और काजल का जलवा, इस गाने को अब तक 3 करोड़ से अधिक व्यू appeared first on Hindi News, Viral News, Latest News in Hindi, Bollywood News, हिन्दी समाचार – PagalParrot Hindi.





