अब पासपोर्ट बनवाने के लिए 50 किलोमीटर से दूर नहीं जाना होगा…

नई दिल्ली: अब मुमकिन है कि आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े, क्योंकि सरकार 50 किलोमीटर के दायरे में पासपोर्ट केंद्र खोलने की योजना लायी है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घोषणा की है कि 149 नये पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) जल्दी ही शुरू किए जाएंगे.

अब पासपोर्ट बनवाने के लिए 50 किलोमीटर से दूर नहीं जाना होगा...

ये विदेश मंत्रालय की ओर से पहले चरण में घोषित 86 पीओपीएसके के अलावा होंगे. यह विदेश मंत्रालय और डाक विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शुरू की गई एक पहल है. सुषमा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार ने 16 पासपोर्ट सेवा केंद्र भी खोले हैं और इसमें पूर्वोत्तर के राज्यों को प्राथमिकता दी गई.

उन्होंने कहा कि मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से एनडीए सरकार ने कुल मिलाकर 251 पासपोर्ट सेवा केंद्र और पीओपीएसके खोले हैं या घोषणा की है. इससे पहले देश में 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र थे. मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने मंत्रालय का प्रभार संभाला तो उन्हें एहसास हुआ कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में निकटता सबसे बड़ी बाधा है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने दिए संकेत, अब विपक्षी दलों के पास नाम सुझाने का कोई मौका नहीं

उन्होंने कहा, हमने एक लक्ष्य निर्धारित किया है कि किसी को भी पासपोर्ट बनवाने के लिए 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी न तय करनी पड़े. उन्होंने आगे कहा कि तीसरे चरण में और पीओपीएसके खोले जाएंगे.

Back to top button