अब नॉनवेज की जगह वेगन डायट लेंगे विराट कोहली

भारतीय टीम के क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली ने वेगन डायट लेने की ठान ली है. सूत्रों के मुताबिक, वेगन डायट से विराट को हेल्थ और एथलेटिक परफॉर्मेंस में मदद मिलेगी

भारतीय टीम के क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली ने वेगन डायट लेने की ठान ली है. सूत्रों के मुताबिक, वेगन डायट से विराट को हेल्थ और एथलेटिक परफॉर्मेंस में मदद मिलेगी
वेगन डायट यानि कच्चे फल, सब्जियां, नट्स, सीड्स और वो प्लांट फूड जो कि 48 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान पर पकते हैं.
क्या आप जानते हैं नॉनवेज डायट से वेगन डायट में कन्वर्ट होने से ना सिर्फ बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है बल्कि डायजेस्टिव पॉवर भी अच्छा होता है.वेगन डायट लेने वालों में विराट कोहली अकेले नहीं है बल्कि टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स, ल्यूईस हैमिल्टन और हेक्टोर बैलेरिन जैसे खिलाड़ी भी हैं जो कि वेगन डायट लेते हैं
प्लांट बेस्ड इस डायट से खिलाड़ियों के टेंप्ररामेंट को प्रभावित करता है और खिलाड़ी खुश महसूस करते हैं.
अब विराट कोहली प्रोटीन शेक, सोया और सब्जियां अपनी डायट में लेंगे. वहीं वे अंडे, मीट और डेयरी प्रोडक्ट को नजर अंदाज करेंगेवेगन डायट का फायदा है कि इससे बॉडी मास इंडेक्ट कम हो जाता है और लोगों में एनर्जी अधिक आती है. यदि आप भी फिट रहकर वजन कम करना चाहते हैं तो आप भी वेगन डायट ले सकते हैं
आमतौर पर खिलाडि़यों को जो वेगन डायट दी जाती हैं उनमें शामिल है- ब्रेकफास्ट में वेजिटेबल सैंडविच, 4 से 5 बादाम और ब्लैक कॉफी. लंच में 1 चपाती, मिक्स वेजिटेबल्स, दाल और ब्रोकली सलाद. इवनिंग स्नैक्स में एप्पल, कीवी, और केला, ग्रीन टी और डायट चिड़वा. डिनर में 1 बाउल ब्राउन चावल और वेजिटेबल्स सूप, ब्रोकली सलाद और वेजिटेबल सलाद