अब हर काम के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, घर बैठे करें सारे काम

छोटे-मोटे कामों के लिए लोगों को अब तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अपना खसरा-खतौनी, जाति, आयु और आय प्रमाण पत्र आदि घर बैठे ही ऑनलाइन निकाल सकेंगे।

बता दें कि, तहसील के 75 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन होने के बाद शुक्रवार को देवभूमि वेबसाइट devbhoomi.uk.gov.in व bhulekh.uk.gov.in लांच हो गई है। वेबसाइट पर जमीन की खसरा-खतौनी और प्रमाण-पत्र आदि देखा और निकाला जा सकता है।