अब तनुश्री ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा राज ठाकरे ने भी मेरे साथ…

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने लंबे समय बाद गायब रहने के बाद अचानक जो बम फोड़ा है वो आजकल सबको पता है. आजकल तनुश्री सुर्ख़ियों में छाई हुई है. तनुश्री और नाना पाटेकर का विवाद अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस विवाद में तनुश्री रोजाना एक नया खुलासा करती जा रही हैं.
Via
तनुश्री ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधा है. तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि, उनकी गाड़ी पर जो हमला हुआ था उसके पीछे राज ठाकरे का हाथ है.
Via
खबरों के मुताबिक तनुश्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमएनएस को गुंडों की पार्टी बताया है. तनुश्री ने इंटरव्यू के दौरान ये दावा किया है कि, बाल ठाकरे की कुर्सी राज ठाकरे को नहीं मिली, इसलिए खुद को साबित करने के लिए वे अपने गुंडे को तोड़फोड़ के लिए भेजते हैं. तनुश्री ने कहा, ‘तोड़फोड़ कौन करता है हमारी इंडस्ट्री में? एमएनएस करती है न, राज ठाकरे को बाल ठाकरे की कुर्सी चाहिए थी. बेचारे को मिली नहीं, बाल ठाकरे के बेटे (उद्धव) को मिल गई, तो राज को साबित करना था कि पूरी दुनिया को कि मैं भी काबिल हूं. नालायक जब खुद को लायक साबित करने की कोशिश करता है, तो यही होता है. जिसे भी तोड़फोड़ करवानी होती है, वह एमएनएस से संपर्क करता है.’
इसके साथ ही तनुश्री ने लेटेस्ट स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि, नाना पाटेकर विवाद के बाद में राज ठाकरे का नाम सामने आने के बाद से मुंबई पुलिस ने मेरी और मेरे घर की सुरक्षा बढा दी है. जिसके लिए मैं मुंबई पुलिस का धन्यवाद करना चाहती हूं.
View this post on Instagram
#tanushreedutta talking about the alleged incident
A post shared by instantbollybytes (@instantbollybytes) on Oct 1, 2018 at 10:14am PDT
आपको बता दें कि तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की थी. इसके साथ ही तनुश्री ने कोरियोग्राफर गणेशाचार्य पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.





