अब ऐसे अपने व्हाट्सऐप ऐप को फिंगरप्रिंट से कर सकेंगे लॉक

व्हाट्सऐप पर इसी साल IOS के लिए आया फिंगरप्रिंट और फेस आईडी फीचर ने आईफोन यूजर्स को एक खास तोहफा दिया था. इसी के चलते अब ये फीचर Android यूजर्स के लिए भी इनेबल किया जा चुका है. iOS में जहां फेस और टच दोनों तरीके के अनलॉक थे. वहीं अब एंड्रॉइड यूजर के लिए केवल टच अनलॉक का ऑप्शन दिया गया है. बता दें की ये फीचर पूरे एप्लीकेशन को लॉक या अनलॉक करने का काम करेगा इससे किसी एक चैट को सिक्योर नहीं किया जा सकता. 
इस फीचर को अपनी ऍप्लिकेशन में इनेबल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे…
फेसबुक का नया लोगो gif में जारी किया गया
1. व्हाट्सऐप एप्लीकेशन को खोलिये
2. दायीं तरफ बने 3 डॉट्स पर क्लिक करें
3. सेटिंग्स पर टैप करें
4. अकाउंट पर टैप करें
5. प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें
6. स्क्रॉल डाउन करें , फिंगरप्रिंट लॉक देखें, क्लिक करें
7. अनलॉक विद फिंगरप्रिंट सेंसर को ऑन करें
8. कन्फर्म फिंगरप्रिंट पर टैप कर अपना फिंगरप्रिंट लगाए
इसके बाद आपके सामने 3 ऑप्शंस होंगे जिसमें आपको तुरंत, 1 मिनट और 30 मिनट में से किसी एक को चुनना होगा, ये ऑप्शंस आपके फ़ोन कितने वक़्त में लॉक होगा उसका टाइम होगा. इसके अलावा एप्लीकेशन में ऐसे फीचर्स भी हैं जहां से आप अपने मैसेज की होम स्क्रीन पर विजिबिलिटी को भी कंट्रोल कर सकते हैं, ये ऑप्शन आपको ‘शो कॉन्टेंट इन नोटिफिकेशन’ में मिलेगा. फिंगरप्रिंट फीचर को ऍप में यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इनेबल किया गया है.





