अब एंड्राइड से आईफोन में डेटा ट्रांसफर करना हुआ आसान

एंड्रॉयड यूजर्स को iOS प्लेटफॉर्म पर अपने फोन के कॉन्टैक्ट्स, फोटोज, वीडियो आदि ट्रांसफर करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एप्पल ने यूजर्स की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए Move to iOS एप लॉन्च की है. यही नहीं इस एप की मदद से यूजर्स उस एप को भी अपने आईफोन में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं, जो वे पहले से ही एंड्रॉयड फोन पर यूज कर रहे थे.अब एंड्राइड से आईफोन में डेटा ट्रांसफर करना हुआ आसान

1. अपने आईफोन या आईपैड को तब तक सेट करते रहें जब तक कि “Apps & Data” में न पहुंच जाएं.
2. अब “Move Data from Android” ऑप्शन पर टैप करें.
3. अपने एंड्रॉयड फोन या टेबलेट पर गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें और Move to iOS को सर्च करें.
4. Move to iOS app listing को ओपन करें.
5. अब इसमें इंस्टॉल पर टैप करें.
6. इंस्टॉल करने के लिए मांग रहे परमिशन रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करें.
7. अब इसके इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें.
8. अब दोनों डिवाइस में Continue पर टैप करें.
9. Agree पर टैप करें और एंड्रॉयड फोन या टैबलेट पर Next पर जाएं.
10. अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर उस 12 डिजिट के कोड को एंटर करें जो आईफोन या आईपैड पर दिख रहा है.

ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने डिवाइस पर Continue Setting Up iPhone या Continue Setting Up iPad पर टैप करें. अब आप अपनी नई एप्पल आईडी बना सकते हैं या फिर अपने पुराने आईडी को भी लॉगइन करके इस्तेमाल कर सकते हैं.

Back to top button