सर्वे: अफ्रीका नहीं इस देश में 65,000 साल पहले से भी बसे थे इंसान

ऑस्ट्रेलिया में एक नए शोध में पता चला है कि देश में मानव कम से कम 65,000 साल पहले बसे थे. जबकि अब तक हम सभी को यही पता था कि देश का आज का आधुनिक मानव अफ्रीका से आया था. ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरीटरी के काकाडू में जबिलुका खनन पट्टे के अंदर बलुआ पत्थर के आश्रय के नीचे बने प्राचीन शिविर स्थल में कई वर्ष की पुरातात्विक खुदाई के बाद दुनिया की इस पहली खोज में यह भी पता चला कि यह मानव बस्ती अपने समय में कुशल उपकरण निर्माता थी.अफ्रीका नहीं इस देश में 65,000 साल पहले से

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुरातत्वविदों की एक टीम ने यह साबित किया है कि ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी कम से कम 65,000 साल पहले से ऑस्ट्रेलिया में रहे हैं. शोध के नतीजे पहले ही दुनिया भर के पुरातत्वविद मंडल के बीच गहरी रुचि जगा चुके हैं. अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त वैज्ञानिकों ने भी इसकी समीक्षा की है और इसी सप्ताह यह निष्कर्ष दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ में प्राकशित हुआ है.

Back to top button