अफगानिस्तान ने भी दिया पकिस्तान को बड़ा झटका, इस मामले में UNSC से की शिकायत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अब पाकिस्तान घिरता हुआ नजर आ रहा है. अफगानिस्तान ने अब पाकिस्तान की यूएनएससी में शिकायत की है. अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान उसके शहरों पर लगातार गोलाबारी कर रहा है.

अफगानिस्तान का कहना है कि पाकिस्तान सीमा से लगे अफगानिस्तान के शहरों पर लगातार गोलाबारी कर रहा है. वहीं अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की यूएनएससी से अपील की है. बता दें कि हाल ही पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान की सीमा पर रॉकेट दागने की खबर आई थीं. पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के क्षेत्र में दागे गए.

370 पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला: रूस

 

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की राजदूत अदेला राज ने यूएनएससी को लिखे लेटर में कहा कि पाकिस्तानी सैनिक 19 अगस्त से 20 अगस्त के बीच शेल्टन जिले में 200 रॉकेट दागे. लेटर में लिखा गया कि इन हमलों से संपत्तियों को नुकसान पहुंचा और स्थानीय आबादी का विस्थापन हुआ है. अफगान ने सुरक्षा परिषद से इस पूरे मामले उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

Back to top button