अफगानिस्तान की इन खूबसूरत महिलाओं की पूरी दुनिया है दीवानी

इस समय अफगानिस्तान आतंकी घटनाओं के चलते ही खबरों में रहता है। वहीं, यहां महिलाओं की हालत भी काफी खराब है।यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 90 फीसदी महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। लेकिन, इसके बावजूद अफगानिस्तान की कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं, ये खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं।

अजिता घनिजादा : 

अजिता का जन्म 17 नवंबर, 1979 को काबुल में हुआ था। अजिता अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। वे फिलहाल अमेरिका में ही रह रही हैं। हॉलीवुड फिल्मों के अलावा वे अमेरिका के कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

अल्लाय सदत

सदत को जन्म 12 अप्रैल, 1986 में हुआ। सदत अफगान और जर्मन मॉडल हैं। वे साल 2010 में मिस डचलैंड और 2012 में ‘मिस ग्लोबल’ की विनर भी रह चुकी हैं।

मदिना ताहेर

मदिना का जन्म 1987 में जर्मनी के हम्बर्ग में हुआ। मदिना मूल रूप से अफगानी हैं और इनकी पहचान अफगानी मॉडल के रूप में ही होती है। इसके अलावा वे 2008 में मिस जर्मनी यूनिवर्स का खिताब भी जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़े: जानिए: कौन सा गाना सुनकर सलमान खान भी रो पड़े …

सीता कसेमी

सीता कसेमी का जन्म 6 अप्रैल, 1983 में हुआ था। वे अफगानिस्तान की सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं। सीता फिलहाल जर्मनी में रहती हैं और कई भाषाओं की जानकार हैं।

मेजगन हुसैनी

मेजगन हुसैनी का जन्म अफगानिस्तान में 1 जनवरी, 1970 को हुआ। मेजगन फिलहाल अमेरिका में रहती हैं। वे अमेरिका में कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। मेगजन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट सिमॉन कोवेल से शादी की है।

अन मेरी खान

1990 में जन्मीं अन मेरी खान कैनेडियन मॉडल और राइटर हैं। मेरी के पिता अफगानी और मां श्रीलंकन हैं। मॉडलिंग शुरू करने के बाद मेरी का एक अफगान टीवी शो में इंटरव्यू भी होस्ट हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button