अपराध : एक लड़की की हत्या कर लाश को जंगल में फेंका, तांत्रिक क्रिया की आशंका

देश के ग्रामीण हलकों में जादू टोना अब भी कायम है। अक्सर ऐसी घटना की खबरें आती रहती है जिसमें तांत्रिक क्रिया कर बच्चों की बलि दी जाती है। ऐसी ही एक घटना यूपी के बिजनौर में सामने आयी है। जिसमें एक लापता हुई लड़की की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दिया गया। शव पर कई जगह जलाने के निशान हैं।

जिसे पुलिस को इस बात की आंशका है कि तांत्रिक क्रिया के चलते लड़की की बलि दी गई है। पुलिस इस मामले में बालिका की सौतेली मां सहित दो महिलाओं से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बालिका के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। लड़की की मां के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसकी पांच साल की बेटी चांदनी घर के बाहर खेल रही थी।

चांदनी को घर के बाहर खेलता देख वह नहाने चली गई। इस बीच चांदनी लापता हो गई, उसे काफी तलाश किया गया, मगर वह नहीं मिली। परिजनों की ओर से अपने गांव के साथ-साथ अन्य कई गांवों में भी चांदनी के लापता होने का एलान कराया गया। गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। फिर उन्होंने पुलिस को इसकी सुचना दी।

दोपहर करीब 12 बजे चांदनी का शव घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। बालिका के शव पर जगह जगह किसी वस्तु से दागे जाने के जख्म थे। इन जख्मों की खाल तक उधड़ी हुई थी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

Back to top button