बटाला. पुलिस चौकी सिंबल के अंतर्गत कानूवान रोड पर ललिया वाली गली में शुक्रवार रात को एक आरोपी ने सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह को गोली मार दी।यह घटना पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। आनन-फानन में पुलिस अफसर को इलाज के लिए बटाला के अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते पुलिस अफसर कोर यहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी अमोलख सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने गया पुलिस अफसर फायरिंग में घायल हुआ है। उसके बयानों के बाद ही कारणों का पता चलेगा। वह बयान लेने के लिए अमृतसर गए। सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापे मारे जा रहे है।
बता दें कि लाडा के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हुए है। उसने कुछ दिन पहले बजरंग दल के नेता पर गोली चलाई थी। उससे पहले अपने दोस्त पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
जसवंत सिंह किसी आरोपी को पकड़ने के लिए अपने साथी एएसआई राजविंदर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर ललिया वाली गली से गुजर रहा था। घात लगाकर बैठे लाडा पुत्र सुखदेव राज ने उसे गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हालत गंभीर होने के चलते जसवंत को अमृतसर रेफर कर दिया है।