अपने दिन का दें रोज सिर्फ खुद बस 15 मिनट, बच सकते हैं किडनी स्टोन से
हेस्थ डेस्क।बदलते लाइफस्टाइल या गलत फूड हेबिट्स के कारण किडनी स्टोन की प्रॉब्लम किसी को भी हो जाती है। लेकिन अगर हम रोज सुबह या शाम को 15 मिनट कुछ खास योगासन करें तो इस प्रॉब्लम से बच सकते हैं। ये योगासन किडनी पर असर डालकर किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

योग किडनी स्टोन से कैसे बचाता है?
योग इंस्ट्रक्टर रत्नेश पांडेका कहना है कि कुछ ऐसे योगासन हैं जिन्हें रोज करने से किडनी पर प्रेशर या खिंचाव पड़ता है। इससे किडनी तक ब्लड की सप्लाई सही तरीके से होती है। ऐसे में किडनी स्टोन की प्रॉब्लम से बचाव होता है। जिन लोगों को पहले से ही किडनी स्टोन की प्रॉब्लम है वे भी इन योगासनों को करके किडनी स्टोन की प्रॉब्लम दूर कर सकते हैं। योग इंस्ट्रक्टर पांडे बता रहे हैं ऐसे ही 7 योगासनों के बारे में जिन्हें रोज आजमाकर किडनी स्टोन की प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।





