अनूप जलोटा ने लिया जसलीन से रिश्ता तोड़ने का फैसला, फूट-फूटकर रोईं जसलीन

मुंबई। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला सबसे दिलचस्प शो ‘बिग बॉस 12’ लगातार अपने दर्शकों के लिए एक के बाद चौकाने वाली खबरें लेके आ रहा है। अब शो में अनूप जलोटा-जसलीन मथारू की पॉपुलर जोड़ी इस हफ्ते अलग होने जा रही है। जी हां इस बात का खुलासा खुद अनूप ने किया।
ये भी पढ़ें:- बिग बॉस:सेट पर पहुचे वरुण,सलमान के साथ मिलकर उड़ाया अनूप जलोटा का मजाक 
दरअसल एक टास्क के वजह से इन दोनों के बीच ब्रेकअप की शुरुआत हो गयी है। इस टास्क में सिंगल्स को मौजूद जोड़ियों में से किसी एक को किडनैप करना होता है और फिर उसे छोड़ने के लिए किडनैपर अपनी मनचाही डिमांड्स रखता हैं। अब ऐसे में उनकी डिमांड पूरी करके जोड़ीदार अपने साथी को बचा सकता है।

Jodiyon aur singles ke beech shuru ho chuka nominations ko lekar maha- yudh! Tune in now for your dose of entertainment. #BB12 #BiggBoss12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/A0yFCgLAU1
— COLORS (@ColorsTV) October 1, 2018

#SourabhPatel kar rahe hain convince #JasleenMatharu ko! Will she give away her clothes, hair and makeup? Find out now. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/Y5jBGA8vjK
— COLORS (@ColorsTV) October 1, 2018

ये भी पढ़ें:- बिग बॉस 12: श्रीसंत को टास्क देने से किया इन्कार,लिया घर छोड़ने का फैसला 
01 अक्टूबर के एपिसोड में किडनैपर बनीं दीपिका और नेहा ने अनूप-जसलीन की जोड़ी में से अनूप जलोटा को किडनैप कर लिया। अनूप को बचाने के लिए दीपिका ने जसलीन के सामने ऐसा टास्क रखा जिसमे जसलीन को अपने कपड़े, मेकअप का सारा सामान लाना था और साथ ही अपने बाल भी कटवाने थे। लेकिन जसलीन नॉमिनेशन टास्क में खुद को और अनूप जलोटा को बचाने की बजाय अपने कपड़ों, मेकअप और बालों को चुनती हैं और आखरी मौके पर टास्क को पूरा करने से मना कर देती हैं।

 

View this post on Instagram

 
Kya @jalotaanup aur @jasleenmatharu ki ye anokhi kahaani reh jayegi adhuri? Kya #BB12 ke ghar mein toot jayenge yeh do dil? Janne ke liye dekhte rahiye #BiggBoss12.
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Oct 1, 2018 at 9:34am PDT

ये भी पढ़ें:- बिग बॉस 12: मुझे यकीन नहीं हो रहा अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड इतनी हॉट- राखी सावंत 
अनूप को अपनी गर्लफ्रेंड की ये बात बिलकुल भी बर्दाश नहीं होती है और वो रातों रात जसलीन से अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला ले लेते हैं। वो ये भी कहते हैं कि अगर यह टास्क मुझे दिया गया होता तो मैं अपने सारे कपड़े लाकर रख देता। वह कह रहे कि टास्क में सिर्फ कपड़े ही तो देने थे, जान थोड़े न देनी थी। इस जगह पर मैं होता तो अपनी हर चीज़ दाव पर लगाकर जसलीन को बचाता। 
ये भी पढ़ें:- भजन सम्राट ‘अनूप जलोटा’ तीन शादियों के बाद अब इस अभिनेत्री के प्यार में,सब हैरान 
जसलीन के लाख समझाने पर भी नहीं माने अनूप
अब 2 अक्टूबर के एपिसोड में दर्शकों को ये देखने को मिलेगा कि किस तरह अनूप के रिश्ता तोड़ने के बाद जसलीन उन्हें समझाने की बहुत कोशिश करती हैं और जब वो नहीं मानते तो फूट-फूटकर रोने लगती हैं। शो का ये प्रोमो कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया के जरिये शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 
@jalotaanup ke liye @jasleenmatharu nahi de paayi ek chhoti si qurbaani! Kya pad jayengi unke rishte mein daraar? Dekhiye #BB12 aaj raat 9 baje. #BiggBoss12
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Oct 2, 2018 at 2:00am PDT

इस वीडियो को दर्शकों के लिए नॉमिनेशन स्पेशल की तरह दिखाया जा रहा है। इसके बाद यह भी साफ़ हो जाता हैं कि इस बार का नॉमिनेशन घरवालों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।
The post अनूप जलोटा ने लिया जसलीन से रिश्ता तोड़ने का फैसला, फूट-फूटकर रोईं जसलीन appeared first on .

Back to top button