अनिल दुबे रालोद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के चलते आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के मीडिया पैनल का विस्तार किया है, जिसमें अनिल दुबे को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और पूर्व विधायक साहब सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया गया है। पार्टी की तरफ से पांच प्रदेश स्तरीय और पांच जोनल स्तरीय प्रवक्ता बनाये गये हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने बताया कि तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश प्रवक्ताओं में लखनऊ के सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, कौशाम्बी के आरिफ महमूद, आगरा के कप्तान सिंह चाहर, कुशीनगर के अंशुमान सिंह और कानपुर के सुरेश गुप्ता को स्थान दिया गया है।

Back to top button