अनियंत्रित डी सी एम ने रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास रोड के किनारे खडे वाहन मे आकर टक्कर मारी
अनियंत्रित डी सी एम ने रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास रोड के किनारे खडे वाहन मे आकर टक्कर मारी
अमेठी जनपद के अंतर्गत जायस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक अनियंत्रित डी सी एम ने रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास रोड के किनारे खडे वाहन मे आकर टक्कर मार दी जिसमें डी सी एम पर सवार दो लोगों की मौके पर हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसको ईलाज के लिए रायबरेली सी एच क्यू भेजा जहाँ इसकी हालत नाजुक होने के कारण डाँक्टर ने लखनऊ रिफर कर दिया । सूत्रो से मिली सूचना के अनुसार रात्रि के चार-पांच बजे के आसपास एक डी सी एम रोड के किनारे खडे वाहन मे आकर टक्कर मार दी जिसकी आवाज़ सुनकर कूछ स्थानीय लोगों के द्वारा पहुँच कर इस घटना को देखकर इसकी सूचना कोतवाली जायस को दी गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मुआयना किया। जीवित व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ईलाज हेतु भेजा गया और ड्राईवर व क्लीनर को इस हालत में देखकर अपनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया और ड्राइवर व क्लीनर के शव की पहचान करने हेतु पुलिस प्रयास कर रही है फिलहाल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
अंजनी कुमार मिश्रा





