अनपढ़ मां-बाप की बेटी ने चमकाया नाम, 23 साल की उम्र में बनी कैंसर स्पेशलिस्ट

टोहाना (फतेहाबाद)। माता-पिता शिक्षित पढ़े-लिखे नहीं थे लेकिन बेटी ने मिसाल पेश करते हुए राजस्थान के कैंसर रोड मेडिकल कॉलेज में बतौर फिजिस्ट जगह बनाई है। फतेहाबाद के टोहाना की रहने वाली सीमा पूनिया यहां चयन हुए 6 लोगों में शामिल है। वह प्रदेश की एकमात्र कैंडिडेट है, जिसका चयन हुआ है।परिजनों में खुशी का माहौल…
अनपढ़ मां-बाप की बेटी ने चमकाया नाम, 23 साल की उम्र में बनी कैंसर स्पेशलिस्ट
– 23 वर्षीय सीमा पूनिया के पिता कपूर सिंह खेती करते हैं। उनकी पत्नी शीला ग्रहिणी हैं। दोनों ही पढ़े-लिखे नहीं है लेकिन सीमा शुरू से ही पढाई में होशियार थी। 
– डांगरा रोड स्थित स्कूल से उसने मेडिकल संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पाया था। बारहवीं के बाद सीमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी फिजिक्स में ऑनर्स किया। सीमा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से मेडिकल फिजिक्स में एमएससी की। इसके बाद उसका चयन हुआ है। 
– सीमा की मां शीला देवी ने बताया कि आज के समय में लोग बेटियों को गर्भ में ही मार देते है। वे उन्हें संदेश देना चाहते हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। जिस प्रकार उनकी बेटी ने पूरे प्रदेश में उनका नाम रोशन किया है जिसके बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। 
 
ये बोली सीमा
– इस दौरान सीमा पूनिया ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि प्रदेश में अकेली लड़की बनी है जिसका चयन हुआ है। 
– सीमा ने बताया कि जोधपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ कॉलेज एसएन मेडिकल कालेज की ब्रांच में मेडिकल फिजिस्ट के पद पर उसका चयन हुआ है। इससे पूर्व 20 जुलाई को इस पद के लिए साक्षात्कार लिया गया था, जिसमें 6 लोगो ने भाग लिया था।
– अस्पताल प्रबंधन कमेटी में डॉ. देवेश गुप्ता की ओर से चयन संबंधित मेल प्राप्त हो गई है। सीमा ने बताया कि कैंसर के रोगी का इलाज से पहले एक टीम कार्य करती है जिसमें डॉक्टर, मेडिकल फिजिस्ट तय करते है कि रोगी को कितनी मात्रा में कब तक रेडियोथैरेपी करनी है। 
– इस टीम में मेडिकल फिजिस्ट का कार्य करेगी। 
Back to top button