अटेवा मंच की बैठक सम्पन्न, बनी रणनीति

सुलतानपुर, 13 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। अटेवा पेंश बचाओ मंच की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि 28 जनवरी से 1 फरवरी 2019 तक अटेवा का उपवास कार्यक्रम दिल्ली में राजघाट पर आयोजित रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भारी संख्याबल के साथ मुलाकात की जाएगी। इसी क्रम में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। महामन्त्री मो. हसीब ने लोगों को पुनः एक बार नींद से जागकर राजघाट के उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। दूबेपुर मंत्री उपेन्द्र सिंह पेंशन विहीनों को अपनी क्षमता को राहुल गाँधी के सामने दिखाने की आवश्यकता की बात कही। इस मौके पर मनोज प्रभाकर सिंह, सुरेन्द्र मौर्य, संजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, अरुणेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेश सिंह, वकील अहमद, जाने आलम, हरिश्याम मौर्य, हीरा लाल यादव, दूधनाथ यादव, नवीन पाण्डेय, देवमणि यादव, शिव कुमार, राजनाथ, सहजराम, संदीप वर्मा, गिरिजेश सिंह, अजय पाल, राजेश गौतम, देश राज, हरिकेश सिंह, फूलचंद, सतीश मौर्य, संतलाल, रवींद्र वर्मा, पिंकल प्रकाश, प्रमोद वर्मा, हरीश यादव समेत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- विकास आनन्द





